यह नेशनल या स्टेट लेवल की स्पर्धा नहीं, खुद को परखने की परीक्षा इसलिए कोच ने घर पर ही कॉम्पिटिशन कराने का बनाया है प्लान

कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन की लंबी प्रक्रिया को देख अब खिलाड़ियों ने अब घर पर ही काॅम्पिटिशिन कराने का प्लान बना लिया है। पहले ही घर से ऑनलाइन समर कैंप लगाने वाले मलखंभ काेच योगेश मालवीय ने इसके लिए खिलाड़ियों काे तैयार करना शुरू कर दिया है।
काेच मालवीय ने बताया महामारी से उन्हें 1 से 2 महीने नहीं लड़ना, बल्कि कोरोना संक्रमण 1 से 2 वर्ष का है, जो खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस देने से रोकेगा, इसलिए खिलाड़ियों के रेगुलर काम के साथ-साथ खेल के अभ्यास और प्रतियोगिता कैसे कराएं, इसका प्लान बना रहे हैं। इसलिए अगर नेशनल और स्टेट लेवल पर कोई प्रतियोगिता नहीं होती तो लोकल लेवल पर कुछ छोटी-मोटी प्रतियोगिता करवाएंगे। ताकि इनका मानसिक लेवल भी मजबूत बना रहे। अगर सोशल डिस्टेंस के कारण वह भी संभव नहीं हुआ तो घर पर ही ऐसी कॉम्पिटिशन कराने की योजना बना रहे हैं, जिस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से इनका मनोबल ऊंचा बना रहे। यह तीन लेवल पर करेंगे।
हो चुकी है इसकी शुरुआत : मलखंभ और योग के नेशनल खिलाड़ी लोकेश नायक बताते हैं कि इटली, अमेरिका और चाइना में सभी खेलों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी घर पर ही अपने स्तर पर स्टेमिना बढ़ाने का प्रयास तो कर ही रहे साथ ही कॉम्पिटिशन भी करा रहे हैं। भले वह छोटा क्यों न हो, जिससे मानसिक लेवल नहीं गिरता है।

पहला लेवल : राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय स्पर्धा की कोशिश करेंगे
मलखंभ कोच मालवीय बताते हैं कि कोशिश की जाएगी कि राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो। अगर वहां कोई प्रतियोगिता नहीं होती तो हम निवेदन करेंगे कि सोशल डिस्टेंस के नियम के अनुरूप और वर्तमान खेल के स्वरूप को न बिगाड़ते हुए प्रतियोगिता हो जाए, तब भी अगर संभव नहीं होता है तो फिर उसके बाद हम दूसरे लेवल पर फैसला करेंगे।
दूसरा लेवल : लोकल स्तर के लिए विचार करेंगे
नेशनल तथा राज्य स्पर्धा संभव नहीं हो पाएगी तो हम फिर यहां के सभी खेल संगठनों को इकट्ठा करके लोकल लेवल पर स्पर्धा करवाने की सोचेंगे और उसमें सोशल डिस्टेंस बनाया जाएगा। जो किसी भी खिलाड़ी को संक्रमित होने से रुकेगी तथा उनका लगातार कम हो रहे मनोबल को ऊंचा बनाए रखेगी। अगर यहां पर भी सफलता नहीं मिली तो हम 3 लेवल पर आएंगे।
तीसरा लेवल : घर पर ही ऑनलाइन स्पर्धा करवाएंगे
घर पर ही ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई जाएगी, यही वह लेवल होगा, जो शहर में पहली बार होगा। यह पूरी तरह से ऑनलाइन कर देंगे। इसमें हर खिलाड़ी अपने घर पर ही परफॉर्मेंस देगा और वह भी अपने परिवार के सामने, एक खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी कोई चुनौती नहीं हो सकती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This is not a national or state level competition, so the coach has made a plan to conduct a competition at home itself.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SB6SGq

Post a Comment

0 Comments